हुर्रियत महिला नेता और दुखतर- ए-मिलात की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी के आलावा पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस मौके पर हुर्रियत के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने श्रीनगर से 14 अगस्त को आयोजित इस रैली को फोन पर संबोधित किया था।
अपने ही घर में नजरबंद हुर्रियत के चेयरमेन सैयद अली शाह गिलानी ने फोन पर रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 'पाकिस्तान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद से ग्रसित है, मेरी अल्लाह से दुआ है कि वो पाकिस्तान के लोगों को अपनी मुश्किलें हल करने में मदद करे।'
गौरतलब है कि आसिया ने 14 अगस्त को पाकिस्तान का आजाद दिवस मनाया था। उसने अपने कई समर्थकों के साथ मिलकर पाकिस्तानी झंडा भी फहराया था। इसके अलावा जमात-उद-दावा के अध्यक्ष हाफिज सईद की पाकिस्तान में आयोजित रैली को टेलीफोन के जरिये संबोधित किया था।
आसिया ने इस मामले पर कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर दर्ज हैं। यह सब चीजें उन्हें उनके मकसद की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकतीं। कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से 14 अगस्त और 23 मार्च (पाकिस्तान का स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस) को मनाती आ रही हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है।
वह ऐसा करना जारी रखेंगी जब तक विवादित कश्मीर का मसला हल नहीं हो जाता। आसिया ने यह भी कहा कि मैंने अपनी मिट्टी पर झंडा फहराया है और कोई गलत काम नहीं किया। आसिया जेल में बंद अलगाववादी नेता मोहम्मद कासिम फक्तू की पत्नी है। इस वर्ष मार्च में भी आसिया के खिलाफ पाकिस्तान डे मनाने पर नौहट्टा थाने में मामला दर्ज किया गया था।