फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Bus Stand: बिना इंसुलेशन ले जाया जा रहा था मांस, खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, जांच जारी

Sat, 03 Jan 2026 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बस स्टैंड जम्मू में नियमित जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना अनिवार्य इंसुलेशन के गैर-शाकाहारी खाद्य पदार्थ ले जाते एक वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बस स्टैंड जम्मू में नियमित जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक वाहन में गैर-शाकाहारी खाद्य पदार्थ बिना अनिवार्य इंसुलेशन के ले जाते पाए गए, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का  उल्लंघन है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी को बुलाया गया और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। उप आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मदन मगोत्रा, जम्मू पुलिस टीम के साथ, जिनका नेतृत्व बस स्टैंड थाने के एसएचओ इंदरपाल सिंह कर रहे थे, तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें