फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सलाल में खुला सिलाई केंद्र, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
रियासी के गांव सलाल में सिलाई केंद्र खोला गया। स्रोत : एनएचपीसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नेशनल हाइड्रो इलेक्टि्रक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) सलाल पावर स्टेशन की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास पहल के तहत जिले के गांव सलाल की आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगार किशोरियों एवं महिलाओं के लिए सक्षम आजीविका एवं कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई केंद्र शुरू किया गया है। युवतियों को सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे वह आत्मनिर्भर बन कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इससे पहले 20 मार्च को नवाबाद विजयपुर और पट्टा टाली मोड तलवाड़ा में दो सिलाई केंद्रों और 25 मार्च को ग्राम सलून मे एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया था। इस वर्ष कुल चार सिलाई केंद्रों का शुभारंभ एनएचपीसी की ओर से किया जा चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिलाई केंद्र का उद्घाटन सलाल पावर स्टेशन के सत्यवान महाप्रबंधक ईएंडसी, पूनम झा महाप्रबंधक विद्युत ,राजीव देवरी उप महाप्रबंधक सिविल व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण यूथ ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। पूनम झा ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायता करेगी। एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें