फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिन ढलते ही खनन माफिया सक्रिय, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। देविका और बसंतर नदी में रात को खनन माफिया गिरोह सक्रिय हो जाता है लेकिन जिला प्रशासन बेखबर है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

रात शुरू होते ही खनन माफिया अवैध रूप से खनन के काम में लग जाता है। हालांकि विभाग व पुलिस की ओर से कभी कभार कुछ वाहनों को सीज कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि देविका व बसंतर नदी से रेत और बजरी के भरे डंपर, टिप्पर और ट्रक एक मार्ग से ही जाते हैं। यहां कई स्थानों पर पुलिस के नाके लगे होते हैं लेकिन रेत और बजरी के वाहन आसानी से निकल जाते हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग शक कर रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया दूसरे जिलों में भी रेत बजरी भेज रहा है, जबकि स्थानीय लोगों को महंगे दामों पर मिल रहा है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, चमन लाल व वेद कुमार आदि ने बताया कि रात के समय विभिन्न स्थानों पर बेखौफ धड़ल्ले से मशीनों से खनन किया जा रहा है लेकिन भूविज्ञान एवं खनन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि विभाग खनन माफिया पर कार्रवाई करे, नहीं तो लोग सड़क पर उतरने को विवश ही जाएंगे। इस समय कमीला, नगरोटा, विजयपुर, शिवनगर, कोलपुरा और रतनपुर आदि स्थानों पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। लोगों ने डीसी और डीएमओ से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


वहीं खनन विभाग के डीएमओ सांबा शिव कुमार ने बताया कि उनकी टीम रात को भी खनन पॉइंटों पर जाती है और जो लोग अवैध खनन करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उनकी गाड़ियों को भी सीज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें