फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: एलओसी पर पाकिस्तान से आई जवानों के लिए मिठाईयां और बधाईयां

Wed, 15 Aug 2018 05:55 PM IST
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, पूंछ
विज्ञापन
एलओसी पर एक दुसरे को बधाई देते भारत-पाक के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के बीच मिठाईयों और बधाईयों का अदान प्रदान हुआ। मौका था भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस का जब एक दूसरे की तरफ हमेशा बंदूकें ताने रखने वाले भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी और जवान जिले में दो स्थानों पर आपस में मिले और मिठाईयों का अदान प्रदान किया।
विज्ञापन


पुंछ नगर से आठ किलोमीटर की दूरी पर नियंत्रण रेखा बनी चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर भारत पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने आपस में हाथ मिलाया और मिठाईयों का अदान प्रदान की। साथ ही पाक सेना के अधिकारियों ने भारत के स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करते हुए भारतीय अधिकारियों को बधाईयां दी। 

वहीं इस अवसर पर जिले की मेंढर तैहसील के बलनोई सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तत्तापानी क्षेत्र में बनी राहें अमन जोकि पिछले आठ वर्षां से लोगों की आवाजाही के लिए बंद है उसके गेट खोले गए जहां पर दोनों तरफ से सैन्य अधिकारियों ने भी आपस में हाथ मिलाते हुए भारत के स्वंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मिठाईयां और बधाईयां साझा की। गौरतलब है कि इससे पूर्व मंगलवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भी नियंत्रण रेखा पर इसी प्रकार मिठाईयों और बधाईयों का अदान प्रधान किया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले डेढ़ वर्ष से नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ की सेनाओं के बीच चल रहे तनाव और गोलाबारी के चलते इस प्रकार का आयोजन बंद था लेकिन अब पिछले तीन महीनों से नियंत्रण रेखा पर चल रही शांती के चलते फिर से दोनों सेनाओं द्वारा मिठाईयों और बधाईयों के लेन-देन का सिलसिला बहाल किया गया है। वर्ष 2005 में चक्कां दा बाग क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आरपार बिछुड़े परिवारों को आपस में मिलवाने के लिए राहें मिलन एंव राहें अमन बनाए जाने के बाद दोनों तरफ के सैन्य अधिकारियों द्वारा स्वंतत्रता दिवस, गणतंत्रता दिवस, होली, दिवाली और ईद जैसे पर्वों पर इसी प्रकार मिठाईयों का अदान प्रदान किया जाता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें