फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई करने की मांग पर अड़े सफाईकर्मी

Sat, 19 Jul 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं हड़ताल समाप्त करवाने को लेकर डायरेक्टर लोकल बाडी की सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी असफल रही है।

सुबह से ही सफाई कर्मचारी प्रदर्शन  किया। प्रदर्शन के दौरन यूनियन के उप प्रधान पप्पू ने बताया कि मांगों को पूरा करने और हड़ताल को समाप्त करवाने को लेकर डायरेक्टर लोकल बाडी जम्मू की तरफ से आज जम्मू में पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया गया है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए उधमपुर से पदाधिकरी जम्मू गए हुए हैं। अगर डायरेक्टर लोकल बाडी की तरफ से मांगों को पूरा कर दिया जाता है तो हड़ताल को समाप्त कर दिया जाएगा, नहीं तो हड़ताल किसी कीमत पर बंद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं जम्मू में बैठक में हिस्सा लेकर लौटे जिला प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि डायरेक्टर लोकल बाडी की तरफ से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए डेढ़ महीने का समय मांगा जा रहा है। तब तक हड़ताल को समाप्त करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


डायरेक्टर की मांग को उनकी यूनियन ने पूरी तरह से ठुकरा दिया है। उनकी बस एक ही मांग है कि सभी अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने के आर्डर भेजे जाए, उसके बाद ही हड़ताल समाप्त हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें