फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! शहर को गंदगी से पाट सकते हैं सफाईकर्मी

Tue, 21 Oct 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की सूची जारी करने पर बवाल खड़ा हो गया है। सूची में राज्य के बाहर के निवासियों के साथ ही जम्मू जिले के बाहर के लोगों के नाम शामिल होने से सफाई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन


यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर यह सूची खारिज नहीं की गई तो दीपावली के त्योहार पर पूरा शहर गंदगी से भर दिया जाएगा। नाराज सफाई कर्मियों ने आज नगर निगम में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

इसके साथ ही उन्होंने आवास मंत्री रमण भल्ला के घर के बाहर भी नारेबाजी की। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संगठन के नेता देवानंद गिल ने कहा कि निगम प्रशासन ने जो सूची जारी की है, उसमें कई सफाई कर्मी ऐसे हैं, जो जम्मू जिले के रहने वाले नहीं है।
विज्ञापन


इससे भी बड़ी बात वे राज्य के बाशिंदे ही नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से काम कर रहे सफाई कर्मियों की अनदेखी कर नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की है। गिल ने कहा कि वे लोग मंगलवार को भी नगर निगम के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें