फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाबारी में घायल एक और ने दम तोड़ा

Tue, 21 Oct 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल रमेश लाल निवासी अरनिया ने सोमवार को इलाज के दौरान जीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी रीढ़ की हड्डी में मोर्टार के छर्रे लगे थे। इसी महीने की 5-6 तारीख की रात को पाकिस्तान ने भीषण गोलाबारी की थी। अरनिया कसबे और महाशय दे कोठे में कई मोर्टार गिरे थे।
विज्ञापन


इसमें एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक सुरक्षा कर्मी समेत 31 लोग जख्मी हुए थे। हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में बतौर चपरासी कार्यरत रमेश लाल भी पाकिस्तानी गोलों के निशाना बने थे। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया था।

हालत गंभीर होने के चलते वे आईसीयू में थे। इसके पहले 17 अक्तूबर को पाक गोलाबारी में घायल हुए अरनिया निवासी ओमप्रकाश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उनके पेट में मोर्टार के छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें