वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन पीडी नित्या ने बताया कि थाना रामबन को सूचना मिली थी कि मेहाड़ के पास हाईवे पर एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वार्ड को मौके पर बुलाया।
क्षेत्र के मेहाड़ में बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध सूटकेस मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चंद्रकोट और रामबन के बीच हाईवे पर यातायात बंद कर दिया। इस अवधि के दौरान रामबन से गूल और बनिहाल तक यातायात राजमार्ग पर चलता रहा।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन पीडी नित्या ने बताया कि थाना रामबन को सूचना मिली थी कि मेहाड़ के पास हाईवे पर एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वार्ड को मौके पर बुलाया।
सूटकेस की पूरी सावधानी से जांच की। एसपी ने कहा कि इसमें कपड़ों के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। चलती गाड़ी से किसी यात्री का बैग शायद हाईवे पर गिर गया हो, ऐसी संभावना की जा रही थी। राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया।