जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित एक गांव से शनिवार को एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कबूतर सुबह खारा गांव में 13 वर्षीय बालक आर्यन को मिला।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, हल्के स्लेटी रंग के इस कबूतर के दोनों पंखों पर दो-दो काली धारियां थीं। इसके पैरों में लाल और पीले रंग की अंगूठियां लगी थीं, जिन पर ‘रहमत सरकार’ और ‘रिजवान 2025’ के साथ कुछ नंबर अंकित थे। इसके अलावा कबूतर के पंखों पर भी मुहर लगी हुई पाई गई।
कबूतर को आगे की जांच के लिए पलनवाला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कबूतर का इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया।