जम्मू शहर के गोरखा नगर में शनिवार को एक घर की छत पर ड्रोन मिला है। पुलिस के अनुसार सुबह 11 बजे ऊषा रानी ने अपने घर की छत पर ड्रोन होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसे अपने कब्जे में ले लिया। ड्रोन से किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिला है लेकिन ड्रोन कहां से आया, इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
ड्रोन को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया। देखने में ये ड्रोन शादियों और अन्य आयोजनों में वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला लगता है। इसमें कैमरा भी लगा है। एसपी साउथ अजय शर्मा ने कहा कि यह सामान्य ड्रोन है। इसमें किसी तरह का दूसरा कनेक्शन नहीं है। मामले में जांच जारी है।