फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu & Kashmir: सिंहपुरा के जंगल में संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबलों ने खंगाला इलाका, पूरे इलाके की घेराबंदी की

Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

छात्रू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, ताकि आतंकियों को ढेर किया जा सके।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के छात्रू उपमंडल के सिंहपुरा गांव के पास जंगल में मंगलवार रात संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सेना व पुलिस ने बुधवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, ताकि आतंकियों को ढेर किया जा सके। हालांकि, अभी तक सुरक्षाबलों का आतंकियों से आमना-सामना नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


दो माह पहले छात्रू में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया था। अप्रैल और मई में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में एक सैनिक बलिदान हुआ था। सूत्रों के अनुसार, देर रात इलाके में संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज किया है।

छात्रू उपमंडल पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों को लेकर निगरानी में है। यह इलाका कश्मीर के अनंतनाग जिले की सीमा से सटा है। माना जा रहा है कि आतंकी अनंतनाग से होकर छात्रू इलाके में घुसे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जब तक इलाके को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर लिया जाता, तलाशी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें