फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छेड़ा अभियान, लोगों को कर रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया था चार सौ पार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में अभियान शुरू किया है। पिछले साल जिले में 18 हॉट स्पाट थे। डेंगू मरीजों का आंकड़ा चार सौ पार कर गया था। ऐसे में इस बार पहले से सतर्क है और लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मी मोहल्लों में जा रहे हैं। घरों के बाहर जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। घर व आसपास पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई रखें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। वहीं लोगों को समझाया जा रहा है कि तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द डेंगू के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक कर रही टीमें
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने में जुट गई हैं। मलेरिया व डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल में रक्त के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अभी तक डेंगू का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

डॉ. ऋचा आरोड़ा, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग नड़, सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें