फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के आग्रह पर रद्द हुए विधायकों के निलंबन

Wed, 07 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में बुधवार को सदन का सत्र शुरू होते ही कांग्रेस के एमएलसी गुलाम नबी मोंगा ने विधान परिषद के चेयरमैन अनायत अली के सामने नेकां के एमएलसी अली मोहम्मद डार और शौकत अहमद गनेई के निलंबन को रद्द करने की मांग रखी।
विज्ञापन


वहीं, विधान परिषद में उस समय मौजूद  उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने भी चेयरमैन से उनका निलंबन रद्द करने की अपील की।

उनकी अपील का अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया। निर्मल सिंह ने कहा कि सदन में एक अच्छे विपक्ष का होना जरूरी है। विपक्ष के बिना कार्यवाही अधूरी सी है।

चेयरमैन से कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने भी निलंबन को रद्द करने का अनुरोध किया है। चेयरमैन ने कहा कि उनका निलंबन रद्द किया जाता है, लेकिन उन्हें इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में सदन का आदर किया जाएगा और दोबारा हंगामा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें