फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निलंबित एसपीओ ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ दोमाना, जानीपुर और खौड़ थाने में धोखाधड़ी के कई मामले पहले से दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विशाल सिंह निवासी पटोली ब्राह्मणा के रूप में हुई है। यह पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के पद पर था जो कुछ वर्षों से निलंबित था। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्दी की साख को दागदार किया है और अपनी पूर्व पहचान का दुरुपयोग करते हुए लोगों को ठगा है। उसने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने और जमीन के सौदों में फायदा करवाने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। शिकायतें मिलने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अब टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ दोमाना, जानीपुर और खौड़ थाने में धोखाधड़ी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

दोमाना थाना में आरोपी के खिलाफ इसी तरह की कई शिकायतें लंबित हैं जिनकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था और वर्दी की आड़ लेकर भरोसा जीतता था। उससे पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण रविंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या किसी भी प्रकार के लाभ के नाम पर पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या झूठे वादों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें