आतंकी हमलों की सूचनाओं के बीच पुलिस की नजर शहर के होटलों पर रहेगी। शहर में दरबार के शुरू होने पर होटलों पर अधिक नजर रहेगी। संदिग्ध इलाकों और निजी गेस्ट हाउस भी पुलिस की नजर में रहेेंगे। आशंका जताई जा रही है कि कुछ देश विरोधी लोग पनाह लेकर आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार शहर में तीन हजार के आसपास होटल, लॉज और निजी गेस्ट हाउस हैं। पुलिस ने अपनी स्पेशल टीमों को इनकी निगरानी के लिए लगाया है। साधा वर्दी में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, जो इन होटलों में आने-जाने वालों पर नजर रखेंगे।
पुलिस ने कई लोगों को संपर्क में लिया है, जो इसमें सहयोग करेंगे। होटल मालिकों को भी विश्वास में लिया गया है, ताकि कभी किसी की जांच करनी हो तो कोई दिक्कत पेश न आए। कुछ दिन पहले आईजी जम्मू ने एक बैठक कर इस पर जोर भी दिया। होटल मालिकों से कहा गया है कि वे होटल में रुकने वाले हर शख्स का पूरा ब्योरा रखें। यदि किसी पर भी थोड़ा सा शक हो तो इसके बारे में पुलिस को सूचित करें।
सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के निर्देश
सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के निर्देश
- फोटो : Demo pic
होटल मालिकों से यह भी कहा गया है कि वे लोग होटलों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखें। यदि कोई कैमरा खराब पड़ा है, तो उसको ठीक कराएं। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि सीआईडी के साथ जिला स्पेशल ब्रांच भी सक्रिय कर दी गई है। सभी संबंधित थाना प्रभारी अपने अपने इलाके के होटलों पर नजर रखेंगे और निजी तौर पर दौरा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ महीने पहले ही कुद में एक आतंकी मारा गया था। वह तीन महीने तक जम्मू में अपने भाई के कमरे में रहा था। यह कमरा सरकारी आवास था। सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियों और खुफिया तंत्र संदिग्धों को अपने रडार पर रखेगा।
शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर हुई मॉकड्रिल
पुलिस ने पुख्ता की सुरक्षा
- फोटो : File Photo
कुछ दिन पहले शहर में विवेकानंद चौक पर संदिग्ध विस्फोट भी हुआ था। इसका भी कोई पता नहीं चल पाया। इस विस्फोट के बाद भी पुलिस ने 200 से ज्यादा होटलों को खंगाला। इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस नहीं चाहती कि शहर में कोई पनाह लेकर कुछ करे।
पुलिस ने खुले तौर पर शहर में फिदायीन हमलों की आशंका जताई है। इसे लेकर शहर के हर एक क्षेत्र में मॉक ड्रिल की गई है। खास तौर पर पुराने शहर में पुलिस ने चार बार मॉक ड्रिल की। पुराने शहर में ही सबसे ज्यादा होटलों और लाज की संख्या है।