फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: उरी हमले पर सारा हाल यहां, पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में चार ताबड़तोड़ आतंकी हमलों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत आठ सैन्यकर्मी और तीन पुलिस कर्मी शहीद हो गए। घंटों चली मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने लश्कर के खूंखार एरिया कमांडर कारी इसरार समेत आठ विदेशी आतंकी ढेर कर दिए।
विज्ञापन


आतंकी साजिश की लगातार सूचनाएं मिलने और कठार में घुसपैठ हो जाने के बावजूद सुरक्षा बल आतंकी हमलों को रोक पाने में नाकाम रहे। ये हमले उस समय हुए जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में चुनावी रैलियां कर रहे थे और तीन दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है।

हमलावर अत्याधुनिक हथियारों और गोला बारूद से लैस थे। माना जा रहा है कि हमलों में पाक सेना द्वारा प्रशिक्षित कमांडो भी शामिल थे। आतंकियों ने सबसे पहले तड़के 3.10 बजे नियंत्रण रेखा से सटे बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में मोहरा सैन्य शिविर पर हमला किया।
विज्ञापन


कैंप में घुसने के बाद आतंकियों ने कई बैरकों में आग लगा दी। इसमें चार सैन्यकर्मियों की जलकर मरने की सूचना है। उसके बाद सौरा, शोपियां और त्राल में लगातार हमले किए। उड़ी में जवाबी कार्रवाई में सेना ने छह आतंकियों को ढेर कर दिया।

इस सैन्य शिविर से सौ किलोमीटर दूर पीएम मोदी को सोमवार को रैली संबोधित करनी है। उड़ी क्षेत्र में नौ दिसंबर को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है।

यह हमला आतंक‌ियों की हताशा दर्शाता है: उमर

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी वारदातों को हताशा में शांति भंग करने का प्रयास बताया है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक बार फिर शांति और सामान्य स्थितियों को बाधित करने की आतंकियों ने कोशिश की है, इससे उनकी हताशा का स्तर पता चलता है। जेएंडके पुलिस और सेना उन्हें जवाब दे रही है।’

उमर ने आतंकी हमले के दौरान ही ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बारामुला और उड़ी के बीच स्थित सैन्य शिविर पर आतंकियों ने हमला किया है। सुरक्षा बलों की मौत से चिंता बनी हुई है।’ उड़ी के बाद तीन और हमले होने पर उमर ने लिखा, ‘आज का दिन काफी भयानक रहा।

चार हमले और कई लोगों की जान गई। घाटी में सुरक्षा बल और बेकसूर नागरिक मारे गए। हमलों में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति मेरी दिली हमदर्दी है। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यालय काउंटर घुसपैठ ग्रिड को रोकने के लिए कदम उठाएगा।’

खलल की साजिश : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बना दिया गया है। आतंकी प्रधानमंत्री की रैली और चुनावी प्रक्रिया में खलल की साजिश कर रहे हैं, ऐसे इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिले हैं।

इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सौरा में लश्कर कमांडर को मार गिराना बड़ी सफलता है। यह पाकिस्तान का रहने वाला था और लंबे समय से सक्रिय था। आतंकी साजिशों को हर हाल में नाकाम बनाया जाएगा।

चारों घटनाओं का पूरा हाल

पहला हमला

सूत्रों के अनुसार तड़के 3.10 बजे पाकिस्तान से आए आतंकियों ने उड़ी में सेना के मोहरा कैंप को निशाना बनाया। सेना के कैंप में घुसने से पहले उन्होंने बाहर सड़क पर तैनात चार सुरक्षा कर्मियों को मार दिया। कैंप में प्रवेश करने के बाद आतंकियों ने धुआंधार गोलाबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

इस दौरान गोली लगने से लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार (पंजाब रेजीमेंट) शहीद हो गए। बताया जाता है कि हमला करने वाले आतंकी दो गुटों में बंटे थे। एक गुट कैंप के बाहर सैनिकों से मुठभेड़ करता रहा, जबकि दूसरे गुट ने कैंप में प्रवेश कर गोलाबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने छोटे आटोमैटिक हथियारों का उपयोग किया।

हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों में एएसआई मोहम्मद अकबर लोन, हेड कांस्टेबल अब्दुल मजीद और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि उड़ी सेक्टर से पीओके के लिए श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा चलती है। इसी स्थान से क्रास एलओसी ट्रेड भी होता है।

दूसरा हमला
उड़ी के बाद श्रीनगर के सौरा अहमदनगर इलाके में आतंकी हमला हुआ। यहां सुरक्षा बलों और आतंकियों में हुई मुठभेड़ में लश्कर कमांडर कारी ढेर हो गया। शहर के बाहरी इलाके में जब कार में सवार दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने चेक प्वाइंट पर रोका तो वे वहां से भाग खड़े हुए।

सुरक्षा बलों ने कार का पीछा किया। इस दौरान हुई गोलाबारी में आतंकी कारी इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास से एके 47 राइफल भी बरामद हुई। दूसरे आतंकी ने एक घर में घुसकर जान बचाने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे भी ढेर कर दिया।
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में हुए कई और हमले

तीसरा हमला
श्रीनगर के बाद आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहने वाले शोपियां में आतंकियों ने पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। खिड़कियों के कांच टूट गए। दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा।

चौथा हमला
पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बस स्टैंड को निशाना बनाया गया। यहां हुए भीषण विस्फोट में दो नागरिकों गुलाम हसन मीर (60) और मोहम्मद शफी गुज्जर (26) की मौत हो गई। 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आतंकियों ने सिक्योरिटी पैट्रोलिंग वाहन में ग्रेनेड छुपाकर रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें