फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकी साजिश नाकाम, सोपोर में संदिग्ध IED मिला, एंटी बम स्क्वॉड ने किया नष्ट

Tue, 13 Dec 2022 01:29 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर

सार

सोपोर में सुरक्षाबलों ने आईईडी को बरामद किया है। एंटी बम स्क्वॉड ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
sopore - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर मंगलवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया है। इसके बाद एंटी बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। स्क्वॉड ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और सोपोर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने के सोपोर के तुलीबल इलाके में सोपोर-कुपवाड़ा बाईपास रोड पर एक आईईडी का पता लगाया। इसका पता चलने के तुरंत बाद यातायात को रोक दिया गया। साथ ही लोगों की आवाजाही भी रोकी गई। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। अब यातायात बहाल कर दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

हाल ही में शोपियां में मिली थी आईईडी

इससे पहले, शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सुरक्षाबलों ने छह दिसंबर को सड़क किनारे लगाई गई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को नाकाम किया गया था। बाद में बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। विस्फोटक को एक प्रेशर कुकर में लगाकर रखा गया था।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम शिरमल इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान सड़क किनारे आईईडी पर उसकी नजर पड़ी। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने आईईडी को नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिस सड़क पर इसे लगाया गया था वहां से आम नागरिकों के अलावा सुरक्षाबलों की भी आवाजाही बराबर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें