जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के ठंडी कस्सी इलाके में मंगलवार दोपहर बाद संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में कुछ लोगों ने संदिग्ध युवकों को घूमते देखा है। इस पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने तत्काल पूरे इलाके को घेर लिया।
डीएसपी ऑपरेशन प्रणव महाजन की टीम ने एसएसपी जुगल मनहास की अगुवाई में ठंडी कस्सी इलाके व आसपास के जंगलों को करीब 4 घंटे तक खंगाला, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वह यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखें तो पुलिस को सूचित करें।
पिछले कुछ दिनों से पुलिस जिले के कई क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।