फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पहले सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग की, अब संभालेंगे नगरोटा 16 कोर के जीओसी की कमान

Sat, 13 Oct 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पीओके में 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह नगरोटा 16 कोर के नए जीओसी बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह से चार्ज लिया। परमजीत सिंह को  ऊंचाई पर युद्ध का बड़ा अनुभव है।

विज्ञापन


12 जून 1982 को परमजीत सिंह को कोर कमांडर बनाकर एलओसी पर भेजा गया। तब सीमा पर तनाव था और पीओके से बहुत से आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश में रहते थे। वह 2016 में पैराशूट रेजिमेंट के हिस्सा थे। यह एक स्पेशल फोर्स है, जिसने पीओके में घुसकर आतंकियों को ढेर कर दिया था। 2016 में आतंकी वुरहान वानी के मारे जाने के बाद बढ़ी आतंकी गतिविधियों और बवाल पर काबू पाने में भी उनका योगदान रहा।

वह तब मेजर जनरल, जनरल स्टाफ नार्दर्न कमांड में थे। सियाचीन के ग्लेशियरों में काम करने का उनका अनुभव है। श्रीलंका में एलटीटीई के खिलाफ लड़ाई में भी उनकी सेवाएं ली गई। अपने नौकरी के दौरान परमजीत सिंह ने राज्य के तीनों खित्तों (जम्मू,कश्मीर और लद्दाख) में काम किया है। सेना में बेहतर योगदान के लिए उनकी सेवाएं अब इस पद पर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें