फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर अलगाववादियों ने दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज को हटाया

Fri, 12 Oct 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मीरवाइज काजी अहमद यासिर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
अलगाववादी नेता और दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज काजी अहमद यासिर की कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें मीरवाइज के पद से हटा दिया गया है। साथ ही इदारा तहकीकात ए इस्लामी के अध्यक्ष पद से भी हटाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की के साथ वीडियो कालिंग के दौरान अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। फिलहाल लड़की की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। हालांकि, यासिर के परिवार वालों का कहना है कि वीडियो के पीछे किसी एजेंसी का हाथ है।

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि यह यासिर को बदनाम करने की कोशिश है। मुझे और यासिर को लेकर सोशल मीडिया पर क्या चर्चे चल रहे हैं यह सिर्फ और सिर्फ काजी के खिलाफ साजिश है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले रेडवानी चलो के काल पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें