भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के अनुच्छेद 35ए के हटने पर राज्य में कोई देश का झंडा उठाने वाला नहीं रहेगा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हैं कि महबूबा मुफ्ती हो या फिर नेकां के उमर अब्दुल्ला या फारूक अब्दुल्ला देश से गद्दारी की तो इनको करारा जवाब देते हुए देश भक्त लोग नानी याद करा देंगे।
रैना का कहना हैं कि जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का मुकुट है। यहां पर देश भक्तों और तिरंगा झंडा उठाने वालों की कोई कमी नहीं है। भाजपा राष्ट्र भक्त पार्टी हैं और पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के साथ साथ कांग्रेस के सियासी स्वार्थों को नाकाम बनाने के लिए करारा जवाब देने में सक्षम हैं।
उमर अब्दुल्ला हो या फिर महबूबा मुफ्ता अथवा गुलाम नबी आजाद अगर इन्होंने राष्ट्र विरोधी बयान देना न छोड़ा और देश से गद्दारी की तो इनको नानी याद करा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र विरोधी तत्त्वों की नकेल कसने में सक्षम हैं। दुश्मन पाकिस्तान हो या फिर राज्य में चंद राष्ट्र विरोधी इनको बख्शा नहीं जाएगा।