फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो धारकों को नहीं दी जा रही केरोसीन आयल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे में मंगलवार को केरोसीन आयल डिपो होल्डरों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक प्रधान रघुवीर सिंह बागल रहे। डिपो धारकों ने उन्हें बताया कि काफी समय से तेल की आपूर्ति नहीं दी गई है। इस कारण हमें मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

रघुवीर बागल ने कहा कि आप लोगों की परेशानियों को अधिकारियों और एलजी को बताया जाएगा और उनको हल किया जाएगा। डिपो धारकों ने बताया कि सांबा, कठुआ, जम्मू में तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है। बाकी अन्य जिलों में आपूर्ति दी जा रही है। हालांकि हम लोगों के लाइसेंस भी सरकार ने रीन्यू कराए थे। उसके बावजूद भी हम लोगों को आपूर्ति नहीं दी गई है। सरकार के खिलाफ रोष है। बैठक में पुष्पिंदर सलाथिया, जनक शर्मा, मंगाराम, बलवंत सिंह, मोहन सिंह समयाल, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें