जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हल्के बादलों के साथ मौसम खुला रहा, लेकिन वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
छह मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। जम्मू समेत कई जिलों में दिन में धूप से तपिश का अहसास हुआ, लेकिन सुबह और शाम को अभी ठंडक कायम है। कश्मीर में सर्दी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आएगा।
जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.6, बटोत में 2.4, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में अधिकतम पारा 13.1 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेहऔर कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 और कारगिल में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।