फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी पर मेहरबान सूर्य देव

Sat, 16 Jan 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कश्मीर घाटी में मौसम आजकल खुशगवार बना हुआ है। रात में तापमान भले ही माइनस में जा रहा हो, लेकिन पिछले दो दिन से अच्छी धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में शनिवार की शुरुआत हलकी ठंडी से हुई, लेकिन इसके बाद धूप खिली तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सुबह घना कोहरा देखने को मिला, लेकिन 10 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह से छट गया और अच्छी धूप खिली। धूप के खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चिल्ले कलां में ऐसी धूप खिलने से लोग भी परेशान हैं। उनके अनुसार ऐसी धूप को देख ऐसा नहीं लगता कि यह दिन भीषण सर्दी के दिन चल रहे हैं।

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  राज्य में सबसे कम तापमान लेह में रिकॉर्ड किया गया जहां पारा माइनस 14.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।शुरू होगा और तब तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें