अमनदीप हत्याकांड के गवाह की सुपारी लेने वाला सन्नी बाबा शनिवार तड़के पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना सुबह 5.30 के आसपास की है।
सुमित चौधरी उर्फ सन्नी बाबा अमनदीप हत्याकांड के गवाह की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोपी है। छह दिसंबर 2010 को अमनदीप की हत्या कर दी गई थी। सुमित चौधरी को जनवरी 2015 में गिरफ्तार किया गया था।
लेकिन स्वास्थ की समस्या के चलते जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। सन्नी चौधरी पिछले डेढ़ महीने से जम्मू मेडिकल कालेज में भर्ती था।
हाल ही में बिक्रम चौक में ऑटो चालक को सरेआम गोली मारने की घटना में पुलिस सुमित चौधरी उर्फ सन्नी बाबा की भूमिका की जांच के लिए गांधी नगर पुलिस पूछताछ करने वाली थी