फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए निशाना साधेंगे सनमून

Sun, 22 Mar 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जूनियर शूटिंग स्क्वायड .177 एयर राइफल के लिए राष्ट्रीय टीम में जेएंडके से पहले युवा शूटर और एथलीट सनमून सिंह को शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर अब वह भी टीम का हिस्सा बनकर प्रतिनिधित्व करेंगे। सनमून का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना जम्मू-कश्मीर के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


राजोरी निवासी (मूल निवासी पंजाब) सनमून को वर्ष 2014 में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। कर्नल डीजे सिंह के पुत्र सनमून ने वर्ष 2014 में आल इंडिया कुमार सुरेंद्र शूटिंग चैंपियनशिप, एआईजीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप, नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप, आल इंडिया स्पोर्ट्स क्राफ्ट शूटिंग चैंपियनशिप, सीनियर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप, केरल नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है।

नेशनल राइफिल एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से जूनियर नेशनल स्क्वायड के लिए करवाए गए सिलेक्शन ट्रायल में सनमून ने ऊपर रैंक के शूटरों को कड़ी टक्कर दी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने वाले सनमून का कहना है कि शूटिंग में इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उसके अभिभावकों ने पूरा प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर राइफिल एसोसिएशन की ओर से सनमून को बेहतर प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ में आधुनिक रेंज कैंप में अभ्यास के लिए भेजा गया। एसोसिएशन के प्रधान पीएस गिल और दिलबाग सिंह ने कहा कि सनमून को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एसोसिएशन की ओर से सभी उचित मदद दी जा रही है।

वरिष्ठ उप प्रधान केएस जंबाल और महासचिव सुधीर कुमार ने कहा कि चीफ कोच राजेश विरधि से चर्चा करके राज्य से नेशनल गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शूटरों में श्रेया सक्सेना, अंगद वालिया और सनमून सिंह को राज्य से बाहर बेहतर अभ्यास के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री रजा अंसारी से नगरोटा शूटिंग रेंज के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें