फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंजवां आतंकी हमला: एनआईए ने 12 आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, जैश सरगना मसूद अजहर ने रची थी साजिश

Wed, 19 Oct 2022 09:20 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, जम्मू

सार

जांच एजेंसी ने चार्जशीट में कहा है कि अप्रैल में सुंजवां इलाके में सीआईएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त नाके पर हमला किया गया था। इस हमले में शामिल दो आतंकियों ने सांबा बार्डर पर खोदी गई टनल से घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack(FILE) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सुंजवां आतंकी हमले के आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। इसमें जैश सरगना आतंकी मसूद अजहर समेत 12 लोग शामिल हैं। जम्मू की विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में कहा गया है कि जैश के दो आतंकियों ने सुरंग के रास्ते घुसपैठ की थी।

विज्ञापन


इसके बाद कश्मीर में मौजूद आतंकियों ने उसके साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया था। अप्रैल में सुंजवां इलाके में सीआईएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त नाके पर हमला किया गया था। इस हमले में शामिल दो आतंकियों ने सांबा बार्डर पर खोदी गई टनल से घुसपैठ की थी।

दोनों को पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद ने भेजा था। बुधवार को एनआईए ने विशेष अदालत में 2 हजार पन्नों की  चार्जशीट पेश की। इसमें 12 लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


साजिश में दो मारे गए पाकिस्तानी आतंकी, 5 पाकिस्तानी आतंकी और 5 कश्मीरी आतंकी शामिल थे।  इनमें मारे गए दोनों आतंकियों, जैश सरगना मसूद अजहर, कश्मीरी कमांडर इलियास कश्मीरी समेत अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें