घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर पीएम की कल होगी जनसभा
शनिवार को एनआईए प्रमुख व सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ सीआरपीएफ जम्मू सेक्टर के महानिरीक्षक पीएस रणपिसे भी मौजूद थे। उन्होंने सिंह को मुठभेड़ और घटना की बारे में पूरी जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा था कि दोनों आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती दस्ते का हिस्सा थे। उनकी घुसपैठ प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर यात्रा को बाधित करने की एक बड़ी साजिश हो सकती है। प्रधानमंत्री का 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर सांबा जिले के पल्ली गांव में जनसभा प्रस्तावित है। मोदी के दौरे को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।