Banihal Qazigund Road Tunnel
- फोटो : ANI
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में अगले चार वर्ष में बिजली उत्पादन दोगुना करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री 850 मेगावाट रेटले तथा 540 मेगावाट क्वार हाइड्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। प्रधानमंत्री पल्ली पंचायत घर जाएंगे तथा सरपंच एवं पंच से बातचीत भी करेंगे।
Banihal Qazigund Road Tunnel
- फोटो : ANI
इंटैक फोटो गैलरी तथा नोकिया सेंटर का भी भ्रमण करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी का भी भ्रमण करेंगे। दुबई से आ रहे बिजनेस डेलीगेशन के साथ भी मुलाकात होगी। बताया कि औद्योगिक विकास से प्रदेश में चार लाख प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि पल्ली देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत होगी, जहां सौर ऊर्जा से पूरा गांव रोशन होगा। यहां सभी सरकारी रिकॉर्ड डिजिटाइज होंगे और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र को मिलेगा। यह एक मॉडल पंचायत होगी जो जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य पंचायतों को कार्बन मुक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यहां से प्रधानमंत्री पूरे देश के पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
मोदी 3,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन करेंगे। 8.45 किमी लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच 16 किमी की दूरी कम कर देगी। इससे लगभग डेढ़ घंटे की बचत भी होगी। यह सुरंग जम्मू-कश्मीर के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करने और दोनों क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेज का भी शिलान्यास होगा। इसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है।