एफआईआर दर्ज होने के बाद 21 मार्च को छुड़वाया था युवकों को
इस संबंध में पुलिस स्टेशन गांधी नगर में जगमोहन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे मनिंदर सिंह और उनके साथी तुषार चिब को कोलकाता में बंधक बनाकर रखा गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो कोलकाता पहुंची और तकनीकी निगरानी तथा स्थानीय पुलिस के समन्वय से आरोपियों का पता एक होटल में लगाया। 21 मार्च 2026 को दोनों पीड़ितों को सुरक्षित बचा लिया गया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ितों को बांधने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की गई। जांच के दौरान जम्मू स्थित दो एजेंटों की संलिप्तता सामने आई। जिन्होंने पीड़ितों को विदेश में वर्क वीजा दिलाने के बहाने लुभाया था।