फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा ने बापू के सिद्धांतों का हवाला देकर मांगा कश्मीर में अमन बहाली का मौका

विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी (बापू) के सिद्धांतों का हवाला देकर अवाम से अमन बहाली का मौका मांगा। महबूबा ने कहा बापू को कश्मीर से उम्मीद की किरण दिखाई दी थी।
विज्ञापन


अमन और भाईचारा कश्मीर की असल पहचान है। ऐसे में महात्मा गांधी और उनके सिद्धांतों को याद करते हुए अवाम को सरकार का साथ देकर अमन बहाली में हाथ बंटाना होगा।
 
गांधी जयंती पर श्रीनगर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता सप्ताह के समारोह में महबूबा ने कहा अमन, अहिंसा और सहिष्णुता का दर्शन दुनिया की जरूरत है। इस पर अमेरिका जैसा बड़ा देश हो या बांग्लादेश जैसा छोटा मुल्क, कहीं पर भी मुकम्मल तौर पर अमन नहीं है। ऐसा ही हाल दुनिया के तकरीबन देशों का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे सामने गरीबी और बेरोजगारी जैसी चुनौतियां खड़ी'

लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा हमारे सामने गरीबी और बेरोजगारी जैसी चुनौतियां खड़ी हैं, लेकिन, फिर भी बजट का ज्यादातर हिस्सा रक्षा-सुरक्षा पर खर्च हो रहा है। खासकर दक्षिण एशिया में सरकारी खर्च और जमीनी स्तर की जरूरतें आपस में मेल नहीं खातीं।

जम्मू-कश्मीर ने सबसे ज्यादा नुकसान झेला है। इंसानी मौतों से लेकर आर्थिक नुकसान, सांस्कृतिक विघटन और शैक्षिक स्तर पर विपरीत हालात देखने पड़े हैं।

महबूबा ने कहा कि 100 साल पहले ही महात्मा गांधी ने भारतीय समाज को एक ऐसी दिशा में ले जाने का संघर्ष शुरू किया था जिसमें प्रतिस्पर्धा और टकराव की जगह नहीं थी। अब समय आ गया है जब बापू के सिद्धांतों पर भारतीय समाज का पुनर्निर्माण किया जाए। इस अवसर पर महबूबा ने श्रीनगर शहर खासकर डल झील को साफ सुथरा रखने के लिए प्रशासनिक विभागों को हिदायतें जारी कीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें