फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के छोटे बेटे को भी NIA ने जारी किया समन

Mon, 31 Jul 2017 12:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सैयद अली शाह ग‌िलानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के छोटे बेटे नसीम को भी समन भेज कर बुधवार को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है। हुर्रियत सदस्यों ने कहा है कि गिलानी के बड़े बेटे नईम को एनआईए के दिल्ली स्थित मुख्यालय में सोमवार को पेश होने को कहा गया है, लेकिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पेशे से सर्जन नईम पाकिस्तान में 11 वर्ष बिताने के बाद 2010 में भारत लौटा है। उसे ही गिलानी का असली उत्तराधिकारी माना जा रहा है। उधर, रविवार को गिलानी की ओर से बुलाई प्रेस वार्ता को भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने नहीं होने दी। इससे पहले शनिवार को मीरवाइज की प्रेस कांफ्रेंस पर भी रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें