फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जून से 27 जुलाई तक रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां

Sun, 07 Jun 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान शिक्षा विभाग की तरफ से रविवार को कर दिया गया है। इस बार गर्मियों की छुट्टियां 13 जून से 27 जुलाई तक घोषित की गई हैं। इस बार केवल 40 दिन ही छुट्टी होगी। इस दौरान पूरे जम्मू संभाग में सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियों की जानकारी मिलने पर अब विद्यार्थियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन


जून माह के शुरुआत से ही सरकारी और निजी स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के ऐलान का इंतजार कर रहे थे। पहला पूरा सप्ताह बस इंतजार में ही निकल गया, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया। वहीं शिक्षा विभाग ने भी पहले सप्ताह में गर्मियों की छुट्टियों के ऐलान को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को किसी ने छुट्टियों के ऐलान की संभावना नहीं जताई थी।

रविवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार इस बार केवल 40 दिन गर्मियों की छुट्टियों दी गई हैं, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले में पांच दिन कम हैं। छुट्टियों के समय के अनुसार सरकारी और निजी स्कूलों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं 12 जून तक अभी विद्यार्थियों को स्कूल में जाना है। रविवार को जिस विद्यार्थियों को भी इसकी जानकारी मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। छुट्टियों मनाने को लेकर अब सभी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें