फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुला पार्क खुलने से लौटी रौनक

Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी के सुला पार्क में रविवार को लौटी रौनक
विज्ञापन
पहलगाम हमले के बाद पार्क को बंद कर गेट पर ताला लगा दिया गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला पार्क में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। दो दिन पहले शुक्रवार को पार्क को आम लोगों की आवाजाही के लिए खोला गया था। इस बीच कार्यालयों में साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को पार्क के भीतर लोगों की काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा कटरा से शिवखोड़ी आने जाने वाले वाहन भी रुके। यात्रियों ने पार्क में रुक कर कुछ पल सुकून के बिताए। पार्क में आए लोगों ने वहां बने ठंडे पानी के प्राकृतिक जलस्रोत्र में नहाकर ठंडक पाई। पार्क में भी बच्चे खेलते भी दिखे। पहलगाम हमले के कुछ दिन बाद पार्क को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर गेट पर ताला लगा दिया गया था। इस कारण यहां आने वाले लोग पास में ही स्थित अंजी नाला में पहुंचने लगे लेकिन शुक्रवार को पार्क खुलने से लोगों को काफी राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें