फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुला पार्क बंद, अंजी नाला में नहाने पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
रियासी कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला पार्क के गेट पर लटका ताला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कटड़ा मार्ग पर बना सुला पार्क सोमवार को भी बंद रहा। पार्क में हर आने-जाने वाले पर रोक लगाई गई है। पार्क में रोक किसके कहने पर लगाई गई है, इस संबंध में कुछ पता नहीं चल रहा।
गौरतलब है कि कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला पार्क में बहुत हरियाली है। यहां बने लगभग तीन स्विमिंग पुल का पानी भी काफी ठंडा है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शिवखोड़ी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालु कुछ समय यहां रुक कर आराम फरमाते हैं और ठंडे पानी में नहाकर गर्मी को दूर भगाते है। स्थानीय लोग भी पार्क में अपने परिवार के साथ आते हैं, लेकिन पार्क पर ताला लगा होने के कारण वे निराश हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुला पार्क से मात्र सौ मीटर की दूरी पर से बहने वाली अंजी नाले के पानी में नहाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता करन दीप सिंह ने कहा कि पार्क को ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह कह कर बंद कर दिया था कि जहां पर ज्यादा भीड़ नहीं जुटानी है लेकिन उक्त पार्क लगभग 12 दिन से बंद है। इससे बिल्कुल साथ सटे अंजी नाले में लोग नहाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि खतरा अगर पार्क में हैं तो इसके पास ही में स्थित अंजी में क्यों नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि सुला पार्क को आम लोगों की आवाजाही को खोल दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें