फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम चौक तवी पुल से कूदा आटो चालक, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के तवी पुल से कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मरने वाला पेशे से ऑटो चालक था। रविवार दोपहर वह बिक्रम चौक स्थित पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। पत्थरों पर गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आईं। छलांग लगाता देख पास खड़े कुछ युवक भी उस तक पहुंचे। यहां से उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सतीश कुमार गंग्याल का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। वेयर हाउस पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
वेयर हाउस में अज्ञात का शव मिला
जम्मू। थोक अनाज मंडी वेयर हाउस जम्मू में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। वह बेलीचराना की तरफ सड़क के पास पड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फिलहाल मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें