फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में सीआरपीएफ के दूसरे अधिकारी ने दी जान, जांच शुरू

Wed, 13 May 2020 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सीआरपीएफ के एक एएसआई ने मंगलवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिछले करीब 12 घंटों के भीतर कश्मीर घाटी में ये दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को अनंतनाग में तैनात सीआरपीएफ के एसआई ने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। दोनों घटनाओं के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल मामलों की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रीनगर के करन नगर इलाके के पास नीलम सिनेमा में स्थित सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन के एएसआई बंगाली बाबू (47) ने मंगलवार को अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक से यूनिट में गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ एएसआई जमीन पर गिरा हुआ था।

उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि एएसआई अच्छे से ड्यूटी कर रहा था। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एएसआई बंगाली बाबू आगरा के रहने वाले थे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा-मुझे कोरोना तो नहीं, मेरे शव को हाथ न लगाना
वहीं इससे पहले सोमवार देर रात दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन के एसआई फतेह सिंह ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी। फतेह सिंह जैसलमेर राजस्थान का रहने वाला था।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था कि मेरे शव को हाथ नहीं लगाना, डर है कि कहीं मुझे कोरोना तो नहीं है। इस बीच पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट जांच के लिए भेजी है। उसी से पता चलेगा कि वह पॉजिटिव था कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें