फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडा के मंदिर में पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के मांडा स्थित मंदिर में पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में पुजारी का शव फंदे से लटकता मिला। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है लेकिन इसका पता मंदिर कर्मियों को वीरवार सुबह चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है लेकिन कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरत भूषण निवासी रामनगर उधमपुर मंदिर में पुजारी था। रोज की तरह वह बुधवार रात को भी करीब 10 बजे अपने कमरे में सो गया। मंदिर में ही रह रहे एक अन्य कर्मी ने सुबह उठकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो भरत भूषण का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक का भाई भी मंदिर में काम करता है। उसके अनुसार भरत पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं था। पता नहीं चल पाया कि उसने फंदा क्यों लगाया। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द भाई के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंपने को कहा। उन्होंने किसी पर कोई शक नहीं जताया।
कुछ महीने पहले हुई थी शादी
पता चला है कि पुजारी भरत भूषण की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध हो गई। उसे परिवार और आसपास के लोगों ने संभाला। पुजारी की मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि एक साल पहले ही गोल गुजराल कैंप मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई थी। अब तक इस मामले की जांच अधूरी है।
विज्ञापन

जहर निगलने से युवक की मौत
जम्मू। जहर निगलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक केवल (18) रियासी के तलवाड़ा का रहने वाला था। 16 सितंबर को केवल ने अपने ही घर में जहर निगल लिया था। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। वीरवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें