जम्मू। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर एक कार रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची। हालांकि कार का चालक बाल-बाल बच गया लेकिन वह हादसे के बाद कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं शहर में दो अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। नगरोटा के पंजग्राईं के पास नेशनल हाइवे पर एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में गुरजीत निवासी पुंछ और साहिल निवासी हीरानगर कठुआ शामिल हैं। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। रैपुर सतवारी में एक युवक बाइक से गिर पड़ा। घायल सुखविंदर सिंह निवासी चट्ठा को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।