फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तलवारबाजी विश्व चैंपियनशिप में सुभान्या करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
तलवारबाज सुभान्या शर्मा फोटो एसो.
विज्ञापन
जम्मू। युवा तलवारबाज सुभान्या शर्मा आगमी कैडेट और जूनियर तलवारबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैंपियनशिप चीन के वूक्सी में होगी। इसमें भाग लेने से पहले सुभान्य भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 20 मार्च से 11 अप्रैल तक पुणे में आयोजित किए जा रहे कोचिंग शिविर में भाग लेकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगी।
विज्ञापन

सुभान्या का चयन 19वीं कैडेट राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें सेबर स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज राशिद अहमद चौधरी, एडवोकेट सुप्रिया चौहान और मनिंदर पाल सिंह ने सुभान्या की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। तलवारबाजी में सुभान्या की यात्रा का मार्गदर्शन उनके कोच उज्ज्वल गुप्ता द्वारा किया है। वो एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज, राज्य पुरस्कार और शेर-ए-कश्मीर पुरस्कार हासिल कर चुके है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें