भिंडरावाला पोस्टर विवाद में घायल हुए सब इंस्पेक्टर अरुण शर्मा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अरुण का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। तीन दिन पहले ही गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था। अरुण की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, इनमें वह स्वस्थ दिख रहे हैं। राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा भी मंगलवार को एम्स में एसआई का हाल जानने पहुंचे।
उन्होंने डाक्टरों से भी बात की। राजिंदरा ने एसआई के परिवार से कहा कि हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएंगी। परिवार से भी बात की गई। उन्होंने कहा कि एसआई के स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह का खर्चा करना पड़ेगा तो पुलिस विभाग करेगा। उल्लेखनीय है कि विवाद में अरुण शर्मा के पेट में किरच घोंप दी गई थी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। पिछले तीन दिन से वह एम्स में उपचारसधीन हैं।