फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति शास्त्र का स्टडी मैटीरियल नहीं हुआ जारी

Wed, 27 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू कैंपस में स्थित दूरस्थ शिक्षा विभाग में राजनीति शास्त्र विषय में पीजी कोर्स करवाया जा रहा है। इस विषय में पीजी कर रहे विद्यार्थियों को दूसरे सेमेस्टर का स्टडी मैटीरियल जारी नहीं हुआ है। पिछले डेढ़ महीने से स्टडी मैटीरियल और असाइनमेंट पेपर नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग की ओर से असाइनमेंट पेपर मिलने के बाद विद्यार्थियों को अपनी असाइनमेंट फाइल तैयार कर विभाग में जमा करवानी होती है।
विज्ञापन


असाइनमेंट फाइल बनाने के लिए भी काफी समय लगता है। विभाग की ओर से स्टडी मैटीरियल और असाइनमेंट पेपर देर से जारी होने के चलते विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों से लेकर असाइनमेंट फाइल बनाने में काफी समय लग जाएगा। दूरस्थ शिक्षा विभाग से राजनीति शास्त्र विषय में पीजी कर रही अखनूर की वंदना गुप्ता, गांधीनगर की सविता शर्मा, परेड की शिवाली ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से विभाग में लगातार चक्कर लगाकर और फोन के जरिये स्टडी मैटीरियल के बारे में जानकारी ले रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विभाग के राजनीति शास्त्र के कोआर्डिनेटर डा. वीवीवी नागवेंद्र राव का कहना है कि स्टडी मैटीरियल तैयार करने के लिए उन्होंने बाहरी राज्यों के यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से मदद ली थी। उन्होंने कहा कि  मैटीरियल लगभग तैयार हो गया है और प्रिंट के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जून महीने के पहले सप्ताह तक स्टडी मैटीरियल और असाइनमेंट पेपर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें