स्वच्छता इंटरशिप कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी और अन्य
राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में स्वच्छता इंटर्नशिप कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने स्कूल शिक्षा निदेशालय और मेसर्स लाडली फाउंडेशन के माध्यम से राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में स्वच्छता इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में सफाई के प्रति जागरूक करना था।
लाडली फाउंडेशन के संस्थापक और सीईओ देविंदर कुमार ने स्वच्छता इंटर्नशिप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम 3 महीने की अवधि तक चलेगा। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र स्वच्छता संसाधन व्यक्ति बनेंगे। वहीं, नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। पहल केवल आसपास की सफाई के बारे में नहीं है। यह मानसिकता बदलने और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना से काम करने के लिए शुरू की गई है। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त अब्दुल स्टार, प्रधानाचार्य अनु भारद्वाज और अन्य मौजूद रहे।