फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटशीट जारी करने के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। सनातक प्रथम सेमेस्टर की डेटशीट जारी करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से डोडा और भद्रवाह में जोरदार प्रदर्शन किए गए। डिग्री कॉलेज डोडा और डिग्री कॉलेज भद्रवाह परिसरों के अलावा छात्रों ने डीसी कार्यालय डोडा और एडीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई प्रथम सेमेस्टर की डेटशीट को तत्काल स्थगित करने की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक अनूप शर्मा की अध्यक्षता में जीडीसी डोडा से डीसी ऑफिस तक एक विरोध रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं चलाई गईं थीं। नेट की स्पीड कम होने की वजह से इससे छात्रों को कोई भी विशेष लाभ नहीं मिल पाया। इससे उनका पाठ्यक्रम अधूरा रह गया है। जिले के अधिकांश छात्र दूरदराज क्षेत्रों से हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी तक उपलब्ध नहीं है। बहुत से ऐसे छात्र भी हैं जिनके पास स्मार्टफोन भी नहीं हैं। उन्हें आनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। लेकिन अब जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से बार-बार आग्रह करने के बाद भी जनवरी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। जबकि जिला के छात्र इसके लिए अभी बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। भद्रवाह में संदीप चाढ़क केे नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ज्ञापन भी सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें