अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्केयर्ड हार्ट काॅलेज ऑफ एजूकेशन पलोड़ा और खेलगांव नगरोटा में लड़कों और लड़कियों के अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में अंतर स्कूल किक बॉक्सिंग और कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे किसी से कम नहीं हैं।
युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से स्केयर्ड हार्ट कालेज आफ एजूकेशन पलोड़ा में लड़कों के वर्ग में आयोजित किक बाक्सिंग मुकाबलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में एसडीएमपी स्कूल के स्पर्श चिब ने बाजी मारी। 51 भार वर्ग में एसडीएमपी स्कूल के मोहम्मद मामून, इसी स्कूल के गुलशन सिंह ने 54 भार वर्ग, मेय फेयर एचएसएस स्कूल के रुद्राक्ष गोस्वामी ने 57 भार वर्ग, डीपीएस जम्मू के उमान भट्ट ने 60 भार वर्ग, बीएसके दोमाना के दीवाकर शर्मा ने 67 भार वर्ग, डीपीएस जम्मू के मुद्दसर हुसैन ने 71 भार वर्ग और डीपीएस जम्मू के युवराज वर्मा ने 75 भार वर्ग में जीत दर्ज की।
कराटे मुकाबलों में 28 भार वर्ग में अर्पण चौधरी, 32 भार में अश्विनी सिंह, 36 भार में समीर नायक, 40 भार में अंश सिंह, 48 भार में रुद्र प्रताप सिंह, 56 भार में हितान भट्ट और 56 भार में गुरमीत कुमार ने बाजी मारी। लड़कियों के वर्ग में 36 भार में सुनाक्षी देवी, 40 भार में अक्षरा सूदन, 48 भार में रिधिमा शर्मा 52 भार में भुवी डोगरा, 60 भार में सहर टाक, 64 भार में दिव्य शर्मा और 68 भार में दिव्य ने जीत हासिल की।
किक बाक्सिंग में जूझते खिलाड़ी