फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मासूम की पिटाई करने के आरोप में निजी स्कूल का प्रधानाचार्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सांबा। जिला पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश की निगरानी में मासूम की पिटाई करने के आरोप में विजयपुर के एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। उक्त मासूम चौथी कक्षा का छात्र है। उसके अभिभावकों की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कि नौ वर्षीय मासूम को प्रधानाध्यापक द्वारा शारीरिक दंड देने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने और अभिभावकों की ओर से दी गई शिकायत पर उक्त केसरिया नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल राजिंद्र पुरा (बगूना) विजयपुर के प्रधानाचार्या के खिलाफ पुलिस ने थाना विजयपुर में मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। उसकी पहचान कुलदीप जलू उर्फ बबलू निवासी राजिंद्र पुरा (बगूना), तहसील विजयपुर (सांबा) के रूप में हुई है। डीएसपी गारू राम और एएसपी सुरिन्द्र चौधरी की देखरेख में थाना प्रभारी विजयपुर त्रिभवन खजूरिया और पीएसआई सोहेल मुनीर की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें