जम्मू। गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कालेज में शुक्रवार को लक्ष्य निर्धारण के माध्यम से प्रेरणा विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को सफलता के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रोमेश कुमार गुप्ता ने संगोष्ठी समिति के प्रयासों की सराहना की। इसमें कहा कि यह जरूरी है कि सभी छात्र आत्मविश्वास के साथ अपना पहला कदम उठाएं। यह उनके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्य वक्ता के तौर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रिजवानुउद्दीन ने कहा कि व्यक्तिगत व व्यवसायिक विकास दोनों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें हर कार्य आत्मविश्वास बनाए रखते हुए करने होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वंदना खजूरिया, डाॅ.नरिंदर कुमार, शालिनी शर्मा, डा. अरुण कुमार आदि मौजूद थे।