पैरा मेडिकल कोर्सों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने के साथ ही विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए हैं। जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल के अधीन आगामी 22 मई को पहले वर्ष और 26 मई को दूसरे वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें एएमटी/एएनएमटी स्कूल, निजी पैरा मेडिकल संस्थानों से हजारों विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। काउंसिल के उपप्रधान एवं जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है।
इसमें जून के मध्य में प्रैक्टिकल करवाने की भी योजना है। जिससे जल्दी ही समय पर नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। काउंसिल से जारी डेटशीट में आगामी 22 मई को पेपर ए में फीमेल मल्टीपर्पज 1-2, एमएमपीएचब्ल्यू 1-2, जनरल नर्सिंग पहला और तीसरा वर्ष, डी. फार्र्मेसी पहला और दूसरा वर्ष, आपथामिक पहला वर्ष और दूसरा वर्ष, आपरेशन थियेटर टेक्निकल पहला और दूसरा वर्ष, फिजियोथिरेपी असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष, सेनेटरी इंस्पेक्टर पहला और दूसरा वर्ष, एनेस्थीसिया असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष, जनरल नर्सिंग चौथा वर्ष, मेडिकल असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष, लेबोरेटरी असिस्टेंट दूसरा और तीसरा वर्ष, एक्सरे एंड ईसीजी असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष, डेंटल असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष शामिल है।
इसी तरह 26 मई को अन्य विभिन्न विषयों में पेपर बी का आयोजन किया जाएगा। डेटशीट जारी होने के साथ संबंधित संस्थानों से रोल नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पेपर संबंधित तिथियों को दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। डेटशीट जारी होने के साथ विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षार्थी राहुल शर्मा ने कहा कि अब परीक्षा के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। जिसमें रिवीजन पर जोर दिया जाएगा। परीक्षाएं और नतीजे समय पर घोषित करने से विद्यार्थियों को आगामी कोर्सों और अन्य आवेदनों के लिए लाभ मिलता है।