फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को समय के साथ बदलना होगा, एक्सपर्ट ने की कॉर्पोरेट और स्टार्टअप पर चर्चा

Sun, 01 Sep 2019 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू में शनिवार को एचआर कॉन्क्लेव के अंतिम दिन विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट की दुनिया से रूबरू कराया गया। इसमें उन्हें आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया गया। विभिन्न पैनल ने अलग-अलग सत्र में विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ खुद को बदलने पर भी चर्चा की। उन्हें स्टार्टअप के बारे में भी जानकारी दी। कॉन्क्लेव का उद्देश्य आईआईएम जम्मू को बाकी आईआईएम के समकक्ष लाना भी है। इसमें बताया गया कि कैसे टेक्नोलॉजी में बदलाव से काम में इनोवेशन आती है। कॉन्क्लेव में रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। इसमें डोगरी गायक रोमेलो राम ने डोगरी गीत के अलावा फोक गायन और गीतड़ू नृत्य किया।
विज्ञापन


कॉन्क्लेव के पहले सत्र में पूनीत भाटिया, सिमिन अस्करी, प्रणव प्रसून्न, डॉ. संतोष फूलपागर ने विभिन्न उद्योगों में डेटा के महत्व और व्यवसाय पर इसके  असर पर प्रकाश डाला। पहले सत्र का विषय ‘जॉब लास्ट इक्विल टू जॉब गेन’ था। उद्योग में फ्यूचर स्किल पर जोर दिया गया जिसमें लर्निंग, अनलर्निंग, री-लर्निंग और मानसिक पहुलओं पर चर्चा की गई।

दूसरे सत्र में री-स्किलिंग पर चर्चा हुई। साउथ एशिया जिलेट सेटेलाइट नेटवर्क के जीएम विनोद कौल ने कहा कि री-स्किलिंग इंप्लाइज को जॉब सिक्योरिटी देती है। फुलक्रम डिजीटल के साउद जफर ने बताया कि तकनीक का सही इस्तेमाल कैस करना है। कृष्णा सेतलर ने ‘नए विश्व में कैसे रहा’ इस पर चर्चा की। इसके बाद डाइवर्सिटी के महत्व को बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 की मंदी पर भी बात

सबसे आखिरी सत्र में प्रिंसिपल सेक्रेटरी कामर्स और इंडस्ट्री जम्मू-कश्मीर नवीन चौधरी ने राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की और सभी विद्यार्थियों को आसपास के हालात में सतर्क रहने को कहा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों के बारे में जैसे कि यूएस-चीन ट्रेड वॉर और 2008 आर्थिक मंदी पर बात की गई। अंत में विद्यार्थियों और एक्सपर्ट में सवाल-जवाब भी हुए।

जगती में बन रहा नया कैंपस
आईआईएम के डायरेक्टर प्रो. बीएस सहाय ने जगती में बन रहे नए कैंपस के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने कश्मीर में ऑफसाइट कैंपस की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम नए कैंपस में शिफ्ट हो जाएंगे।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट (आईआईएम) में शनिवार को एचआर कॉन्क्लेव का दूसरा और अंतिम दिन था। इस कॉन्क्लेव का उदेदश्य देश के शीर्ष एचआर एक्सपर्ट के साथ एचआर के भविष्य पर चर्चा और विचार-विमर्श करना था। कॉन्क्लेव में विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट की दुनिया से रूबरू करवाया गया। जिसमें उन्हें इसमें आने वाले चैलेंजों के बारे में बताया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें